{"_id":"5f4a8d3c8ebc3e411c555ee3","slug":"two-arrest-in-gangwar-of-three-murder-gurgaon-news-noi5328025183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार में तीन की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगवार में तीन की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। बसई में गैंगवार में 9 दिन बाद शुक्रवार रात पुलिस ने बादली से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये दोनों मुख्य हमलावर अमित उर्फ काला की मां के इशारे पर रेकी करने व गैंगवार में शामिल थे। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए दोनों बदमाश अन्य हमलावरों को पकड़वाने में अहम कड़ी साबित होंगे।
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी सीआईए यूनिट सेक्टर-10 ने बादली से की है। ये बदमाश भिवानी के मित्ताथल निवासी सन्नी और बसई निवासी गौरव उर्फ गभचू हैं। पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि गैंगवार से पहले सन्नी ने मारे गए तीनों बदमाशों की रैकी कर बाला देवी को रिपोर्ट दी थी। 20 अगस्त को गौरव उर्फ गभचू साथियों के साथ बदमाशों पर फायरिंग करने के लिए पहुंचा था। पुलिस दोनों से शूटर अमित उर्फ काला की लोकेशन की जानकारी जुटा रही है।
20 अगस्त को बसई गांव व सेक्टर-9 एरिया में हुई गैंगवार में जॉनी-मॉनी गैंग के तीन बदमाशों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गैंगवार के पीछे बदमाश हरिओम व जॉनी-मॉनी में जमीन को लेकर चल रही रंजिश का खुलासा हुआ था। पुलिस की जांच में पवन नेहरा समेत तीन बदमाशों के नाम का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तीनों पर एक-एक लाख के इनाम की घोषणा कर दी थी। पुलिस ने 21 अगस्त को अमित उर्फ काले की मां बाला देवी व चाचा नरेंद्र को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मुख्य हमलावर गिरफ्त से बाहर हैं।