फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested who murdered a youth in Gurugram

हां... मैं कातिल हूं: गुरुग्राम में आरोपी पति ने कबूला गुनाह, पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या

Wed, 24 Jul 2024 08:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 24 Jul 2024 08:45 PM IST
सार

गुरुग्राम में पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक पर साथी के साथ मिलकर युवक की हत्या की। युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Two accused arrested who murdered a youth in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में युवक की हत्या करके खेतों में शव फेंककर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्नी के साथ युवक के अवैध संबंध होने के शक पर अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन


21 जुलाई को शिकोहपुर की पहाड़ियों के साथ खेतों में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना थाना खेड़कीदौला पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जा में लिया। मृतक युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम टीम, फिंगर प्रिंट टीम, डॉग स्क्वाड टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। 

विज्ञापन

मंगलवार को मृतक की पहचान बिहार के सहरसा निवासी 24 वर्षीय सनोज के तौर पर हुई। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई ने कहा कि सनोज का कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था, उन्हीं ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले में मानेसर क्राइम ब्रांच के प्रभारी एसआई ललित कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो आरोपियों को जिले के सुखराली गांव में काबू किया। 

आरोपियों की पहचान बिहार के सहरसा निवासी अजय और संजय के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी अजय ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और सनोज के बीच अवैध संबंध हैं, जिसके चलते उसने सनोज के साथ 20 जुलाई की रात को शराब पी। इसके बाद अपने साथी संजय के साथ मिलकर नौरंगपुर-शिकोहपुर रोड पर सुनसान जगह पर सनोज की ईंट, पत्थर, डंडे से पीटकर हत्या कर दी। 

शव को ऑटो रिक्शा में डालकर गांव शिकोहपुर की पहाड़ी के पास खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक ऑटो रिक्शा बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed