फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested in cases of fraud in the name of investment

Gurugram News: निवेश के नाम पर ठगी के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in cases of fraud in the name of investment
उत्तराखंड और गुजरात से पकड़े गए दोनों आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों मामले साइबर क्राइम थाना वेस्ट में दर्ज हुए थे। पुलिस ने आरोपियों को उत्तराखंड के नैनीताल और गुजरात के मेहसाणा से पकड़ा है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि टीम ने जांच के बाद यह कार्रवाई की। आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पहले मामले में 1 करोड़ 10 लाख 20 हजार रुपये की ठगी हुई थी। एक व्यक्ति ने 12 सितंबर को साइबर क्राइम थाना वेस्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार 24 अक्तूबर को 35 साल के सूरज को गिरफ्तार किया। सूरज उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मालधन आनंद नगर का निवासी है। पूछताछ में पता चला कि ठगी गई रकम में से 18 लाख रुपये एक बैंक खाते में गए थे। इसमें से 60 हजार रुपये कमीशन के तौर पर सूरज के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन

दूसरे मामले में 5 लाख 85 हजार रुपये की ठगी हुई थी। एक व्यक्ति ने 2 दिसंबर 2025 को पुलिस को शिकायत दी थी। ठगों ने निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर संपर्क किया था। शिकायतकर्ता से यह रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। बाद में वापसी न मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना वेस्ट पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस टीम ने रविवार को ठाकोर राजेश को गुजरात से काबू किया। ठाकोर राजेश गुजरात के मेहसाणा जिले के सबलपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी व्हाट्सएप पर विभिन्न निवेश समूहों से लोगों के मोबाइल नंबर निकालकर उनसे निवेश की सलाह देने के नाम पर संपर्क करता था। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed