'हे राम ऐसे कोई पीटता है क्या'; गुरुग्राम में ट्यूशन वाली मैडम के बेटे ने पीटा, चोट के निशाना; थाने पहुंची मां
गुरुग्राम में एक ट्यूशन टीचर के बेटे ने पढ़ने आए छात्र को डंडे से जमकर पीटा। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित की मां पुलिस थाने रिपोर्ट करने पहुंच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में पड़ोस के घर में ट्यूशन पढ़ने गए बच्चे को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। ट्यूशन वाली मैडम के बेटे ने नौ वर्षीय बच्चे को डंडे से पीटा है। बच्चे के हाथ, पीछे और पैरों पर चोट के निशान भी पड़ गए हैं। मां की शिकायत पर सेक्टर पांच थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी युवक ने बच्चे को किसी को भी मारपीट के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
आरोपी ने बच्चे को दी जान से मारने की धमकी
जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने को लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे ने घर पहुंच कर अपनी मां से कुछ नहीं कहा, लेकिन कपड़े उतारने पर बच्चे के शरीर पर नीले रंग के निशान देखकर मां घबरा गई। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर बृहस्पतिवार को सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक बच्चे को पीटने का कारण सामने नहीं आया है।
पीड़ित की मां ने पुलिस में दी शिकायत
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में रहते हैं और एसबीआई बैंक में काम करती है। उनका नौ वर्षीय बेटा पड़ोस में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को बेटा जब ट्यूशन से वापस आया तो वह काफी खामोश था और वह कुछ नहीं बोला। जैसे ही उसने ड्रेस उतारी तो उसकी बाजू, पीछे और पैरों पर नील के निशान पड़े हुए थे, जैसे किसी ने काफी पीटा हो।
मां के कई बार पूछने पर बच्चे ने घटना के बारे में बताया
बेटे से काफी पूछने पर उसने बताया कि ट्यूशन वाली मैडम के बेटे ने डंडे से उसको काफी बेरहमी से पीटा है।आरोपी युवक ने मारपीट की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसे में वह अस्पताल में बेटे को लेकर गई और उसका इलाज करवाने के बाद पुलिस को सूचना दी।