फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Troubled mother and daughter committed suicide due to financial constraints

आर्थिक तंगी से परेशान मां और बेटी ने की आत्महत्या

Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Troubled mother and daughter committed suicide due to financial constraints
गुरुग्राम। साइबर सिटी के सेक्टर 67 की सोसाइटी में आर्थिक तंगी से परेशान मां-बेटी ने आत्महत्या कर ली। मौके से दो सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने इसकी जानकारी मृतका की बहन को दे दी है। राजकीय खर्चे पर पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया है।
विज्ञापन

वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में रहने वाली वीना सेठी (46) और उनकी बेटी याशिका सेठी (22) के पिता ने कुछ दिन पहले सेक्टर-53 के एक गेस्ट हाउस में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को याशिका के मौसा ने दिल्ली से फोन करके इसकी जानकारी दी थी। श्रीवर्धमान मंत्रा सोसाइटी के फ्लैट नंबर जी-301 दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पहले सुसाइड नोट में वीना ने लिखा है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर फ्लैट को बहन रीना को दिया जाए। इसके साथ ब्रेजा कार भी बहन को दी जाए। उसकी एक जुड़वा बेटी युक्ता सेठी है। जो नोएडा में पढ़ाई कर रही है। उसकी देख भाल के लिए बहन को जिम्मेदारी दी है। उसने यह भी लिखा है कि संघर्ष के दिनों में उसकी बहन ने बहुत मदद की है। शव का अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी बहन को रहेगी। अंतिम संस्कार राजकीय खर्च पर किया जाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वीना के पति टैक्स कंसल्टेंट काम करते थे। लॉकडाउन के दौरान उनका काम ठप हो गया था। आर्थिक तंगी के चलते ही उन्होंने आत्महत्या की थी। हरीश की मौत के बाद से परिवार मानसिक तौर पर काफी परेशान था। इसी कारण महिला व एक बेटी ने आत्महत्या कर ली। मृतक याशिका नोएडा के एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। जबकि युक्ता चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रही है। जानकारों की मानें तो पति के आत्महत्या करने के बाद कमिश्नरी के अधिकारी ने परिवार की आर्थिक मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed