{"_id":"6ae4dc730de65003eb058f09","slug":"trials-for-the-commonwealth-wrestling-championships-will-be-held-on-november-6-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105867-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए छह नवंबर को होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए छह नवंबर को होंगे ट्रायल
विज्ञापन
महिला पहलवानों के दिल्ली और पुरुष पहलवानों के लखनऊ में होंगे ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाली अंडर-17 और अंडर-20 कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से छह नवंबर को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसमें जिले के चार पहलवानों को भी भारतीय टीम में जगह बनाने का अवसर मिलेगा। ट्रायल के माध्यम से फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके जिले के पहलवानों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का यह महत्वपूर्ण अवसर होगा।
जिला कुश्ती संघ के महासचिव संजय यादव ने बताया कि महिला पहलवानों के ट्रायल नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, पुरुषों के फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग के ट्रायल भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय केंद्र में होंगे। चयन ट्रायल में हिस्सा लेने वाले पहलवानों को वजन में निर्धारित छूट दी जाएगी।