फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trial of vehicles started on U turn near Ambience Mall

एंबियंस माल के पास यू टर्न पर शुरू हुआ वाहनों का ट्रायल

Tue, 19 Oct 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Trial of vehicles started on U turn near Ambience Mall
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर एंबिएंस मॉल के पास 377 मीटर फोर लेन यू-टर्न अंडरपास को दीवाली तक वाहन चालकों के लिए खोलने के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस पर रुक- रुक कर वाहनों की आवाजाही का ट्रायल आरंभ कर दिया है। एनएसएआई की ओर से दीवाली तक इसका ट्रायल करने के बारे में कहा जा रहा है।
विज्ञापन

इससे साफ है कि दीवाली के आसपास शहरवासियों के साथ दिल्ली के वाहन चालकों को यू-टर्न का बड़ा तोहफा मिल सकता है। हालांकि इसकी तकनीकी कमियों को ठीक करने और कुछ सुधार कार्यों के चलते ट्रायल बंद भी किया जाएगा। मंगलवार को दिन में थोड़े-थोड़ अंतराल को मिलाकर करीब चार घंटे इससे वाहन गुजरे। इसका ट्रायल शुरू होने से दिल्ली-गुरुग्राम के हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

102.94 करोड़ रुपये की लागत से बना अंडरपास
यह अंडरपास 102.94 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। उद्योग विहार या पालम विहार या शहर के दूसरे हिस्सों से डीएलएफ या डीएलएफ से इस हिस्से की ओर से आने के लिए वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ता था। ट्रायल शुरू होने के बाद रोज आवाजाही करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। सरहौल बार्डर पर अब यातायात कम होगा, जिससे दिल्ली एमसीडी टोल पर लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसका निर्माण देरी से हुआ। उस समय इसका निर्माण पूरा करने के लिए 18 महीने का समय निर्धारित किया गया था। पहले इसके निर्माण की समय सीमा जुलाई 2020 तय की गई। बाद में इसे बढ़ाकर अगस्त 2021 कर दिया गया। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले महीने इसे 15 अक्टूबर से शुरू करने का दावा किया।
डेढ़ किलोमीटर लंबा है अंडरपास
यू-टर्न अंडरपास की कुल लंबाई डेढ़ किलोमीटर और चौड़ाई 14 मीटर है। वर्टीकल क्लीयरेंस के साथ इसकी कुल ऊंचाई साढ़े पांच मीटर रखी गई है। अंडरपास में रोशनी के बेहतर प्रबधंन के लिए 75-75 वॉट की एलईडी लाइटें लगाई गई हैँ। इसके साथ ही आईआरसी के नियमों के तहत अंडरपास में साईंनेज बोर्ड व डिवाइडर के बीच मे पौधारोपण भी किया गया है। इसके निर्माण पर करीब 102 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है।
60 हजार वाहन चालकों को होगा फायदा
सरहौल बॉर्डर पर यू-टर्न अंडरपास शुरू होने से करीब 60 हजार वाहन चालकों को सीधा फायदा होगा। जयपुर या मिलेनियम सिटी की ओर से आने वाले वाहनों को एंबियंस मॉल की ओर या डीएलएफ जाने के लिए अभी दिल्ली के रजोकरी से यू-टर्न लेकर आना पड़ता है। इसके लिए वाहन चालकों को करीब चार किलोमीटर से भी ज्यादा अतिरिक्त सफर करना पड9़ता है। यू-टर्न खुल जाने के बाद वाहन चालक आसानी से यूटर्न ले सकेंगे। यह यू-टर्न अंडरपास धनचिरी कैंप के पास से शुरू होकर हाइवे की दूसरी ओर एंबियंस मॉल के पास निकलेगा।

यू-टर्न अंडरपास का का ट्रायल रविवार को शुरू कर दिया गया है। दीवाली तक बीच-बीच में रोककर ट्रायल किया जाएगा। दीवाली तक इसे वाहनों के लिए पूरी तरह खोलने की तैयारी है।
-निर्माण जंभुलकर, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed