फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Trees fell in the storm, power supply affected in many areas

Gurugram News: आंधी में गिरे पेड़, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

Sun, 31 May 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Trees fell in the storm, power supply affected in many areas
बिजली निगम ने एहतियातन कई जगह आपूर्ति बंद की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिजली निगम की रिकॉर्ड आपूर्ति का दावा कटौती संबंधित शिकायतें फेल कर रही हैं। शनिवार शाम आंधी आने के बाद बिजली निगम ने एहतियातन कई जगह बिजली बंद की। कई जगह बिजली के खंभों और तारों से लगे पेड़ों के गिरने के कारण आंधी के बाद ग्रामीण इलाकों में बिजली प्रभावित हुई।
इसके पहले ही कई इलाकों में लोगों ने बिजली कटौती की शिकायत की। बसई पार्ट टू के लोगों ने बताया कि शुक्रवार देर रात 3 बजे गई बिजली शनिवार को सुबह 10 बजे आई है। इलाके में ओवरलोडेड बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण इस तरह के फॉल्ट आ रहे हैं।
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेस वे स्थित सेक्टर 111 के कैपिटल गेटवे के निवासी प्रदीप सोलंकी ने बताया कि शनिवार को दोपहर 2.30 बजे गई बिजली 5 बजे आई। थोड़ी देर बाद दोबारा आंधी के नाम पर काट दी गई। सेक्टर 110 ए स्थित पुरी डिप्लोमेटिक ग्रींस में मेंटनेंस के लिए तीन घंटे बिजली काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के सर्किल वन के एसई श्यामबीर सैनी ने बताया कि शनिवार शाम आई आंधी के बाद फर्रुखनगर, पटौदी और बोहड़ाकला में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई जगह पेड़ गिरने और पोल पर डालियां गिरने के कारण परेशानी आई है। आंधी के बाद 90 प्रतिशत जगहों पर बिजली दोबारा बहाल कर दी गई है। कुछ जगहों पर डालियां और टूटे तारों को हटाने का काम चल रहा है। सर्किल टू के एसई मनोज यादव ने बताया कि आंधी से सर्किल टू पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। शहर को रोजाना 5.5 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed