फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traveling from Gurugram to Udaipur and Rishikesh during the festive season will become easier.

Gurugram News: त्योहारों पर गुरुग्राम से उदयपुर और ऋषिकेश जाना होगा आसान

Thu, 03 Sep 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Traveling from Gurugram to Udaipur and Rishikesh during the festive season will become easier.
रेलवे ने साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में छह फेरों का विस्तार किया
विज्ञापन


20 अक्तूबर से 25 नवंबर तक विस्तार, कंफर्म सीट पर सफर भी कर सकेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रेलवे ने उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में छह फेरों का विस्तार किया है। रेलवे ने यह निर्णय आगामी त्योहारों के मद्देनजर लिया है। इस ट्रेन के संचालन में विस्तार होने के बाद गुरुग्राम के यात्रियों को भी उदयपुर सिटी और ऋषिकेश तक आवागमन करने में सुविधा होगी। वहीं, यात्री कंफर्म सीट पर सफर भी कर सकेंगे।
उत्तर-पश्चिम रेलवे ने ट्रेन नंबर-09609/10 के संचालन में विस्तार करने की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, इस ट्रेन का छह फेरों के लिए 20 अक्तूबर से 25 नवंबर तक विस्तार किया है। उदयपुर सिटी से ट्रेन 20 अक्तूबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक छह फेरे लगाएगी। वहीं, वापसी में ऋषिकेश से यह ट्रेन 21 अक्तूबर से 25 नवंबर तक छह फेरों के लिए उपलब्ध रहेगी। यह ट्रेन हर मंगलवार को उदयपुर सिटी से रवाना होती है। वहीं, वापसी में बुधवार को योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करती है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर-09609 उदयपुर सिटी से ऋषिकेश की ओर जाते समय मंगलवार को 1.45 बजे उदयपुर से रवाना होकर गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर रात 2.05 बजे ठहराव करती है। इसके बाद बुधवार सुबह 10.15 बजे ऋषिकेश पहुंचती है। वहीं, ट्रेन नंबर-09610 योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी की ओर जाते समय ऋषिकेश से बुधवार की शाम 5.55 बजे प्रस्थान करके रात 1.22 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव करती है और बृहस्पतिवार को दोपहर बाद 15.30 बजे उदयपुर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed