{"_id":"6ae32fb506af42dc0408314c","slug":"trainee-officers-gained-insight-into-the-rural-environment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105790-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना ग्रामीण परिवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना ग्रामीण परिवेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा बल के प्रशिक्षु निरीक्षकों (इंस्पेक्टर्स) का एक दल ग्रामीण अवलोकन कार्यक्रम के तहत फर्रुखनगर खंड के गांव डाबोदा पहुंचा। इस दल ने ग्रामीण संस्कृति, भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से समझने के लिए गांव का दौरा किया।
प्रशिक्षण दल ने सबसे पहले डाबोदा के पौराणिक मंदिर और जोहड़ का भ्रमण कर ग्रामीण विरासत को देखा। इसके बाद, दल किसान नेता राव मानसिंह के फार्म हाउस पर एकत्रित हुआ। यहां प्रशिक्षु अधिकारियों ने ग्रामीणों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की। संवाद के दौरान उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द, गिरते भूमिगत जल स्तर, फसल प्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबंधन और पंचायती राज प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
इस मौके पर सरपंच संगठन के उप प्रधान शिवताज प्रजापत, नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित पूजा शर्मा और पूर्व पुलिस अधिकारी नाहर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने गांव के आपसी भाईचारे और मजबूत पंचायत प्रणाली की जमकर सराहना की।