फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Train accident in Gurugram Death of four youths who were in the grip of Jan Shatabdi express

मौत की सेल्फी: गुरुग्राम में जन शताब्दी की चपेट में आए चार युवकों की मौत, जांच और शिनाख्त में जुटी जीआरपी

Tue, 15 Feb 2022 07:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 07:03 PM IST
सार

गुरुग्राम में बसई धानकोट के पास जन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई। जीआरपी युवकों की पहचान में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Train accident in Gurugram Death of four youths who were in the grip of Jan Shatabdi express
घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन से युवकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसई धनकोट हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आए चार युवक  पिस्टल वाले लाइटर के साथ सेल्फी ले रहे थे। इसी शौक में चारों ने अपनी जान गवा दी। पास काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने जीआरपी को मामले की सूचना दी। युवकों की मौत की जानकारी मिलने के बाद चारों युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


जीआरपी के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे चार युवक हाथ में पिस्टल वाला लाइटर लेकर रेलवे ट्रैक पर आए थे। इस दौरान वहां पर सभी बारी-बारी से पिस्टल नुमा लाइटर के साथ वीडियो और सेल्फी ले रहे थे। तभी पीछे से आई ट्रेन की चपेट में चारो युवक आ गए।
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर जांच के दौरान पिस्टल नुमा लाइटर के टुकड़े मिले हैं। मरने वाले सभी देवी लाल कॉलोनी के रहने वाले हैं। जिनकी उम्र 17 से 20 वर्ष के बीच में बताई जा रही है। मौके पर मिले मोबाइल के सिमकार्ड और कपड़ों के आधार पर पुलिस ने इनकी पहचान कराई। मृतकों की पहचान समीर(17) अनस(18) युवराज(18)और भोलू(19) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed