{"_id":"6a6a486f6a843cdf8e085cd2","slug":"traffic-rules-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96052-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साइबर सिटी में दोपहिया वाहनों के चालक नहीं मान रहे यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साइबर सिटी में दोपहिया वाहनों के चालक नहीं मान रहे यातायात नियम
विज्ञापन
यातायात पुलिस की सख्ती भी बेअसर, गलत दिशा में दौड़ा रहे वाहन
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। साइबर सिटी में दोपहिया वाहनों के चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बिना हेलमेट तीन सवारियां बैठाकर और गलत दिशा में चलना आम बात है। बुलेट बाइकों पर मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न लगाकर यातायात नियम तोड़े जा रहे हैं।
यातायात पुलिस की सख्ती भी दोपहिया वाहन चालकों पर नहीं दिखाई दे रही है। शहर में अग्रवाल धर्मशाला चौक, झाड़सा रोड, एमजी रोड, बस अड्डा के पास, सोहना चौक, पटौदी रोड, खांडसा रोड, सोहना चौक से राजीव चौक रोड, बसई रोड, न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, शंकर चौक सहित कई सड़कों पर शॉर्टकट लेने के लिए दोपहिया वाहनों के चालक गलत दिशा में वाहन दौड़ाते हैं। ऐसे में सड़कों पर हादसे का खतरा बना रहता है। सड़कों पर जहां बीच में कट नहीं बने हैं, उक्त स्थानों पर लोगों द्वारा स्कूटी व बाइक गलत दिशा में चलाकर अगले कट से निकला जाता है। दोपहिया वाहन चालकों द्वारा यातायात नियम तोड़ना हादसों का कारण बन रहा है।
जून व जुलाई में काटे गए चालान
जून में दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1,847 वाहनों के चालान काटे गए हैं। वहीं, जुलाई में 24 जुलाई तक 1,460 वाहनों के चालान काटे गए। जून में बिना हेलमेट लगाए स्कूटी व बाइक चलाने व पीछे बैठे लोगों द्वारा हेलमेट नहीं लगाने पर 5,280 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, जुलाई में अब तक 7,224 वाहनों के चालान काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
वर्जन
यातायात नियम तोड़ने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए चालान काटे जा रहे हैं। यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा मैन्युअली के साथ ही कैमरों के माध्यम से भी चालान किए जा रहे हैं। -सत्यपाल यादव, एसीपी, यातायात मुख्यालय/हाईवे, गुरुग्राम।