फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traffic Diversion on Basai Road for Three Days

Gurugram News: बसई रोड पर तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Sat, 28 Mar 2026 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Traffic Diversion on Basai Road for Three Days
पेज तीन की प्रस्तावित लीड..
विज्ञापन


सेक्टर-10 सरकारी अस्पताल के पास होगा कार्य


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने बसई रोड पर निर्माण कार्य शुरू किया है। इसके चलते आगामी तीन दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। यह कार्य विशेष रूप से सेक्टर-10 स्थित सरकारी अस्पताल के पास किया जाना प्रस्तावित है, जहां भारी यातायात और अस्पताल की निकटता को देखते हुए विशेष व्यवस्था की जा रही है।



एमसीजी के अनुसार, इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक होने के कारण कार्य के दौरान सड़क के प्रभावित हिस्से को आंशिक या पूर्ण रूप से बंद करना आवश्यक होगा, ताकि कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। यह कार्य 28 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 (दोपहर तक) किया जाएगा। कार्य का समय रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिससे दिन के समय यातायात पर कम से कम प्रभाव पड़े।
विज्ञापन




यातायात को सुचारु बनाए रखने और अस्पताल तक एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। बसई रोड से सेक्टर-10 सरकारी अस्पताल की ओर आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए जाएंगे। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार द्वारा गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस से अनुरोध किया गया है कि कार्य अवधि के दौरान आवश्यक ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात का बेहतर प्रबंधन किया जा सके और नागरिकों को असुविधा न हो। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे कार्य को समय पर पूर्ण किया जा सके और भविष्य में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed