फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tractor went out of control and overturned, young man died.

Gurugram News: ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत

Sat, 03 Jan 2026 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tractor went out of control and overturned, young man died.
-ब्लॉक समिति सदस्य था मृतक, गर्दन की हड्डी टूटना बना मौत की वजह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना के अंतर्गत हसनपुर गांव में कपलिंग टूटने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे ब्लॉक समिति सदस्य नीचे दब गया और गर्दन की हड्डी टूटने से मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान हसनपुर गांव निवासी अजय के रूप में हुई है। वह ब्लॉक समिति का सदस्य भी था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को अजय ट्रैक्टर से गांव में जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच कपलिंग टूट जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसको ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। परिजन उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में पता चला कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी, जिससे मौत हो गई। एसपीआर पुलिस चौकी के पीएसआई अंकित ने बताया कि मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed