फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tool kits distributed to 19 trainees at ITI

Gurugram News: आईटीआई में 19 प्रशिक्षुओं को टूल किट बांटीं

Thu, 25 Sep 2025 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:35 PM IST
सार

गुरुग्राम के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 19 प्रशिक्षुओं को टूल किट वितरित की गईं। इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही परिसर में स्वच्छता अभियान भी चला।

विज्ञापन
Tool kits distributed to 19 trainees at ITI

विस्तार

गुरुग्राम।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न ट्रेड्स के कुल 19 प्रशिक्षुओं को टूल किट वितरित की गईं। इन टूल किट्स से विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण में आसानी होगी और भविष्य में उनके लिए स्वरोजगार और रोजगार दोनों के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही इस अवसर पर संस्थान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से परिसर की साफ सफाई में भागीदारी निभाई। सेवा पखवाड़ा के दौरान ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना, हुनर निखारना और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। आने वाले समय में भी इस तरह की योजनाएं और पहल नियमित रूप से जारी रहेंगी। टूल किट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में वेल्डर, प्लंबर, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, फिटर, टर्नर और मैकेनिक मोटर व्हीकल जैसे ट्रेड्स के छात्र शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed