फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tongue twisters will improve children's pronunciation.

Gurugram News: टंग ट्विस्टर से बच्चों का सुधरेगा उच्चारण

Fri, 09 Oct 2026 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tongue twisters will improve children's pronunciation.
शिवाजी नगर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय
बच्चों के उच्चारण और शब्द पहचान पर जोर, टंग ट्विस्टर से होगा भाषा अभ्यास
विज्ञापन

-निपुण हरियाणा के यूट्यूब चैनल पर अपलोड होगी प्राथमिक कक्षाओं के लिए तैयार सामग्री
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों की प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की भाषा संबंधी समझ मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से नई पहल की जा रही है। बच्चों को कठिन शब्दों का सही उच्चारण कराने और बोलने का अभ्यास कराने के लिए टंग ट्विस्टर आधारित सामग्री तैयार की गई है। इसे निपुण हरियाणा के यूट्यूब चैनल के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों तक पहुंचाया जाएगा।
जिले में तैयार की गई सामग्री में हिंदी के साथ अंग्रेजी भाषा के टंग ट्विस्टर भी शामिल किए गए हैं। इसके लिए करीब 57 हिंदी और 250 अंग्रेजी टंग ट्विस्टर तैयार किए गए हैं। प्रत्येक पेज पर चार से पांच टंग ट्विस्टर दिए गए हैं, ताकि बच्चों को इन्हें बार-बार बोलकर अभ्यास कराया जा सके। इससे बच्चों की भाषा पकड़ मजबूत करने के साथ कठिन शब्दों को पहचानने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कठिन शब्दों के उच्चारण का होगा अभ्यास-
सामग्री का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सही उच्चारण, शब्द पहचान और बोलने का आत्मविश्वास बढ़ाना है। छोटे और आसानी से दोहराए जा सकने वाले वाक्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को शब्दों का स्पष्ट उच्चारण करने का अभ्यास कराया जाएगा। शिक्षक कक्षा में इन गतिविधियों को रोचक तरीके से करवा सकेंगे। इससे बच्चों की झिझक कम करने और भाषा सीखने में रुचि बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल माध्यम से मिलेगी सामग्री-
तैयार सामग्री को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने की तैयारी है। निपुण हरियाणा के यूट्यूब चैनल पर इसे अपलोड किया जाएगा, जिससे शिक्षक और विद्यार्थी जरूरत के अनुसार इसे देख सकेंगे। वीडियो के माध्यम से सामग्री प्रस्तुत होने पर बच्चे उसे सुनकर और बोलकर भी अभ्यास कर पाएंगे। इससे कक्षा के साथ घर पर भी भाषा अभ्यास का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed