फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Toll started on Dwarka Expressway, now there will be traffic jam at Sarhole.

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुरू हुआ टोल, अब सरहोल पर लगेगा जाम

Tue, 11 Nov 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Toll started on Dwarka Expressway, now there will be traffic jam at Sarhole.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन




गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित बिजवासन टोल प्लाजा रविवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो गया है। टोल बचाने वाले वाहन चालक दिल्ली-जयपुर हाईवे से होकर महिपालपुर के पास से द्वारका एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहे हैं। अब सरहोल पर जाम लगेगा इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने वहां पर जाम के हालात से निपटने के लिए अतिरिक्त जवानों काे तैनात किया है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि दिल्ली जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ी है मगर हालात सामान्य रहे।
जिन लोगों को दिल्ली, नजफगढ़, व हरियाणा के अन्य हिस्सों में जाना होता था, टोल न लगने के कारण वह द्वारका एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करते थे। रविवार दोपहर से टोल चालू हाे गया है। टोल प्रबंधन की ओर से कार, जीप और हल्के मोटर वाहनों के लिए सिंगल ट्रिप का शुल्क 220 तथा डबल ट्रिप का शुल्क 330 रुपये लिया जा रहा है।
विज्ञापन



द्वारका एक्सप्रेसवे का टोल चालू हो जाने से टोल बचाने वाले वाहन चालक दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुजर रहे हैं। इसके चलते दिल्ली बार्डर पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इसके चलते अतिरिक्त ट्रैफिक जवानों को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यपाल यादव, एसीपी ट्रैफिक हाईवे, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed