फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Toll collection start along with journey on Delhi-Mumbai Expressway will reach Jaipur from Delhi in two and a

Delhi-Mumbai Expressway: सफर के साथ ही शुरू होगी टोल वसूली, ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से जयपुर

Fri, 10 Feb 2023 10:05 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Fri, 10 Feb 2023 10:05 PM IST
सार

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले सप्ताह ही इस दर को मंजूरी दी है। सभी प्रवेश और निकास केंद्रों पर टोल बूथ बना लिए गए हैं, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से फिलहाल टोल वसूली शुरू नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
Toll collection start along with journey on Delhi-Mumbai Expressway will reach Jaipur from Delhi in two and a
Delhi-Mumbai Expressway - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफर के पहले दिन से ही वाहन चालकों से टोल वसूला जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) टोल वसूली की तैयारी पूरी नहीं कर पाया है, इसीलिए रविवार को उद्घाटन के बाद भी वाहन चालकों को सफर के लिए 15 फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

इस बीच एनएचएआई ने अलीपुर से दौसा खंड के लोकार्पण की तैयारी में जुटा है। मुख्य कार्यक्रम राजस्थान के दौसा में होगा, जहां प्रधानमंत्री परियोजना को जनता को समर्पित करेंगे। दौसा के अलावा नूंह के गांव हिलालपुर में लोकार्पण से पहले कार्यक्रम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अलीपुर में लोकार्पण का पूरा कार्यक्रम वर्चुअली प्रसारित किया जाएगा। अलीपुर में एनएचएआई के कर्मचारी और अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से लोकार्पण के गवाह बनेंगे।

विज्ञापन

2.19 रुपये प्रति किमी होगी टोल दर
यहां वाहन चालकों से सफर की दूरी के हिसाब से टोल लिया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर अलीपुर से दौसा तक आठ प्रवेश और निकास केंद्र बनाए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर प्रवेश के समय वाहन चालकों को रसीद मिलेगी। जब एक्सप्रेसवे छोड़कर वाहन चालक निकलेंगे तो उन्हें टोल पर रसीद देनी होगी। रसीद में दूरी के लिहाज से वाहन चालकों से टोल लिया जाएगा। यहां 2.19 रुपये प्रति किमी की दर से टोल वसूला जाएगा। 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले सप्ताह ही इस दर को मंजूरी दी है। सभी प्रवेश और निकास केंद्रों पर टोल बूथ बना लिए गए हैं, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से फिलहाल टोल वसूली शुरू नहीं हो पाएगी। एनएचएआई के अनुसार सफर के साथ ही यहां टोल वसूलना शुरू होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक मुदित गर्ग के अनुसार, लोकार्पण के लिए तैयारी चल रही है। बड़े पैमाने पर टेंट लगाए जाएंगे। उसे उतारने के लिए समय चाहिए, इसलिए लोकार्पण के बाद 15 से सफर शुरू किया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के अलीपुर से दौसा तक के हिस्से का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब इस एक्सप्रेसवे से जयपुर तक का सफर ढाई घंटे में पूरा होगा। फिलहाल दौसा तक के 220 किमी का सफर इस एक्सप्रेसवे के जरिए किया जा सकेगा। उसके बाद आगरा हाईवे के जरिए जयपुर पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed