फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Toll collection complete, facility incomplete

Gurugram News: टोल वसूली पूरी, सुविधा अधूरी

Thu, 20 Apr 2023 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Toll collection complete, facility incomplete
एनसीआर के सबसे महंगे टोल पर बने शौचालयों में लगे हैं ताले
विज्ञापन

25 किलोमीटर पर दो रेस्ट एरिया, लेकिन एक भी नहीं चालू
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। राजीव चौक-सोहना एलिवेटेड हाईवे से तमाम जनसुविधाएं नदारद हैं। एनसीआर में सबसे महंगा टोल चुकाने के बावजूद वाहन चालकों को यहां असुविधाओं से होकर गुजरना पड़ता है। एलिवेटेड रोड के निर्माण के दौरान दिखाई गई तमाम जन सुविधाएं यहां गायब हैं। घामडोज टोल के पास बने दो रेस्ट एरिया सूने पड़े हुए हैं। रेस्ट एरिया वाहन चालकों के इस्तेमाल में न आकर फालतू सामान रखने की जगह बने हुए हैं। सुबह के दौरान गांव के युवाओं के लिए यह खेल का भी अच्छा स्थान बन गया है।
एक अप्रैल को देशभर की तरह घामडोज टोल की राशि में वृद्धि हो गई, लेकिन सुविधा की बात की जाए तो उसकी तरफ किसी का कोई ध्यान ही नहीं है। टोल पर वसूली करीब 10 महीने से की जा रही है। प्रशासन का दावा था कि नियमों को पूरा करने के बाद ही टोल की वसूली की जा रही है, लेकिन मूलभूत सुविधा की बात की जाए तो वह एलिवेटेड रोड से गायब है।
विज्ञापन

दो रेस्ट एरिया, दो शौचालय पड़े हैं बंद
राजीव चौक-सोहना एलिवेटेड रोड पर करीब 25 किलोमीटर की दूसरी पर दो रेस्ट एरिया व दो शौचालय की सुविधा के लिए एनएचआई ने जगह निश्चित की हुई है। गुरुग्राम से सोहना के बीच दोनों ओर घामडोज गांव के पास रेस्ट एरिया एनएचएआई द्वारा बनाए गए हैं। आमने-सामने बने यह रेस्ट एरिया दोनों ओर से गुजरने वाले वाहन चालकों को ध्यान में रखकर बनाए गए थे। इसी प्रकार गांव अलीपुर के पास हाईवे के दोनों ओर शौचालय बनाए गए हैं। टोल वसूली तो यहां दस माह से हो रही है, मगर जन सुविधाओं का लाभ आज तक वाहन चालकों को नहीं मिल पाया है। रेस्ट एरिया जहां खाली पड़े हैं, वहीं शौचालयों में ताला पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट टोल वसूली के कई महीने बाद लगाई गई थी। इनमें से ज्यादातर लाइट खराब पड़ी हैं। इसके चलते रात के समय सड़क हादसे की संभावना बनी रहती है। एलिवेटेड रोड पर वाहनों की गति 100 प्रति घंटा की अनुमति है। रोड पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
------
एलिवेटेड रोड पर जिस तरह से टोल वसूली की जा रही है। उस तरह से वाहन चालकों को सुविधा नहीं दी जा रही। शौचालय पर ताले लगे रहते हैं। -ओम प्रकाश, बहल्पा निवासी

रात के समय एलिवेटेड रोड पर कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही हैं। इसके चलते बड़े हादसे होने की संभावना बनी रहती है। - यश नूनवाल
घामडोज टोल के पास दो जगह पर रेस्ट एरिया बनाए गए हैं, लेकिन एक भी रेस्ट एरिया चालू नहीं है। रेस्ट एरिया चालू करने पर वाहन चालकोंं को इससे राहत मिलेगी। - सद्दाम आजाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed