{"_id":"60eb25d18ebc3eccc73a3d03","slug":"today-50-people-will-get-sputnik-v-vaccine-gurgaon-news-noi592917224","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 50 लोगों को लगेगा स्पूतनिक वी का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 50 लोगों को लगेगा स्पूतनिक वी का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही स्पूतनिक वी वैक्सीन की 20 हजार डोज मिल जाएंगी। इसके बाद अन्य शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्पूतनिक का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक स्पूतनिक वी वैक्सीन के लिए सबसे पहले शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों को टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा।
शासकीय केंद्रों पर रूस निर्मित वैक्सीन स्पूतनिक वी लगवाने वाला गुरुग्राम प्रदेश का पहला जिला बन गया है। डॉक्टर्स फॉर यू संस्था के साथ ही कई अन्य निजी संस्थाओं के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही 20 हजार डोज और मिलेंगी। शनिवार को सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में पॉयलट प्रोजेक्ट ट्रायल के तौर पर स्पूतनिक वी वैक्सीन का टीकाकरण किया गया था। सोमवार को भी सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक पर स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि, स्पूतनिक वी के सिर्फ 50 डोज उपलब्ध होंगे, जिसे पहले आओ-पहले लगवाओ के आधार पर केंद्र पर आने वाले लाभार्थियों को लगाया जाएगा।
25 शासकीय केंद्रों पर लगेगी दूसरी डोज
सोमवार को जिले के 25 शासकीय केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसमें 5 केंद्रों पर कोवाक्सिन व 20 केंद्रों पर कोविशील्ड की दूसरी डोज दी जाएगी। खास बात यह है कि जिन केंद्रों पर कोवाक्सिन लगाई जाएगी वहां 200 व कोविशील्ड वाले केंद्रों पर वैक्सीन के 100-100 स्लॉट्स उपलब्ध होंगे। वहीं, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए 50 स्लॉट उपलब्ध होंगे। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौमा, चंद्रलोक, मानेसर, तिगड़ा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बादशाहपुर पर कोवैक्सीन लगाई जाएगी जब कि शेष अन्य 20 केंद्रों पर कोविशील्ड की डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
यहां लगेगी कोविशील्ड
फर्रु खनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, श्याम धर्मशाला दौलताबाद, पटौदी एसडीएच, मंडपुरा पीएचसी, कन्या पाठशाला भोड़ाकलां, मिंटा की आंगनबाड़ी ढोरका, शेहरावन ढांणी गांव, एसडीएच गेलीमंडी, घंघोला पीएचसी, शासकीय विद्यालय अलीपुर, सोहना एसडीसीएच, हनुमान मंदिर भवानी एनक्लेव, चंद्रलोक यूपीएचसी, चौमा यूपीएचसी, शासकीय स्कूल फाजिलपुर, आरबी पब्लिक स्कूल गांधीनगर, एंबिएंस मॉल नाथूपुर, सिविल अस्पताल सेक्टर-10 व सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।