फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   To vote from home, elderly and disabled voters will have to fill 12-D form.

Gurugram News: घर से मतदान के लिए बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को भरना होगा 12-डी फॉर्म

Tue, 30 Apr 2024 04:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
To vote from home, elderly and disabled voters will have to fill 12-D form.
अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के भीतर रिटर्निंग अधिकारी के पास करना होगा आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। लोकसभा आम चुनाव के चलते जिले में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी योग्य पात्र व्यक्ति मतदान करने से वंचित न रहे, जिसके लिए मतदाताओं को विशेष सुविधाएं प्रदान करते हुए मतदान प्रकिया में सहभागी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।


जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 40 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति व 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग को घर से मतदान करने के लिए फार्म 12डी भरकर अपनी सहमति देते हुए अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के भीतर रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे वोटर्स की संख्या 50 हजार 790 है। ऐसे में कोई भी उपरोक्त व्यक्ति मतदान से अछूता ना रहे इसके लिए सभी बीएलओ को घर घर जाकर फार्म 12डी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। फार्म भरने के बाद बीएलओ मतदाताओं के घर से फार्म-12डी प्राप्त भी करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बूथ पर जाकर मतदान करना चाहता है तो उसे फार्म 12डी भरकर देने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed