फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   To repeal agricultural laws India will be closed on 26th

कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए 26 को होगा भारत बंद

Sat, 20 Mar 2021 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
To repeal agricultural laws India will be closed on 26th
राजीव चौक स्थित बनाए गए धरना स्थल पर कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसान केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। किसानों की मांगों के समर्थन में गुरुग्राम के राजीव चौक के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 मार्च को तीन काले कानूनों के खिलाफ भारत बंद रहेगा। सरकार ने तानाशाही तरीका अपनाकर तीन काले कानून जनता पर जबरदस्ती थोप दिए हैं।
विज्ञापन

ये तीनों काले कानून पूंजीपतियों के दबाव में बनाए गए हैं तथा इनसे पूंजीपतियों को लाभ होगा। संतोख सिंह ने धरने पर बैठे किसानों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तीनों काले कानूनों से किसान गरीब मजदूर व आम आदमी का शोषण होगा। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर 26 मार्च को पूरे देश में भारत बंद रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि भारत बंद में शामिल होकर भारत बंद को सफल बनाएं ताकि तीनों काले कानून रद्द करवाएं जा सकें। शनिवार को धरने में जयप्रकाश रेहडू, नवनीत, विजय यादव, मनोज, तेजराम यादव, ईश्वर सिंह, पवन नेहरा, योगेंद्र सिंह, पंजाब सिंह, मनीष, हरि सिंह चौहान, तनवीर अहमद, महासिंह, सतीश सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed