फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three youths acquitted of murder charges

Gurugram News: हत्या के आरोप से तीन युवक दोषमुक्त

Sat, 03 Aug 2024 03:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Three youths acquitted of murder charges
सबूतों व गवाहों के अभाव अदालत ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। छह साल पहले कैब चालक की हत्या के मामले में तीन युवकों को अदालत ने दोषमुक्त करार दिया है। यदुवेंदर,कपिल और विकास पर लूट के दौरान कैब चालक की हत्या का आरोप था। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश जगदीप सिंह की अदालत ने सबूतों व गवाहों के अभाव में दिया है। यह मामला थाना पटौदी में 2019 में दर्ज किया गया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि कैब चालक की हत्या दम घोंटकर की गयी थी।


यूसुफ गुरुग्राम में ओला कंपनी में कैब चलाता था। यूसुफ 22 नवंबर 2019 को जब घर नहीं पहुंचा तो उसके बडे़ भाई फारुख ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को यूसुफ का शव खोड़ रोड, पटौदी के पास मिला था। पुलिस ने मृतक का कॉल रिकॉर्ड निकालने पर लास्ट कैब बुकिंग निकाल कर जांच की थी। कॉल रिकार्ड के आधार पर पुलिस ने यदुवेंदर व विकास को जांच में शामिल करने पर पाया कि चालक की हत्या कार की लूट करने के दौरान की गई थी। पुलिस ने यदुवेंदर,कपिल और विकास को दिसंबर 2019 में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed