फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three women archers will represent Gurugram at the national level

Gurugram News: तीन महिला तीरंदाज राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व

Fri, 27 Sep 2024 04:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
Three women archers will represent Gurugram at the national level
- 11 से 22 नवंबर तक गुजरात में आयोजित होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जींद में खेली गई राज्य स्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरुग्राम की महिला तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। जिले की तीन महिला तीरंदाज तनीषा, देवकी यादव व श्वेता सिंह राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
गुरुग्राम के सोहना स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जिला खेल विभाग के प्रशिक्षक भगवत सिंह की देखरेख में खिलाड़ी तीरंदाजी का अभ्यास करती हैं। प्रशिक्षक भगवत सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के अंडर-14 आयुवर्ग के रिकर्व राउंड में तनीषा ने टीम इवेंट में प्रथम स्थान हासिल किया। तनीषा ने व्यक्तिगत रिकर्व राउंड में कांस्य पदक जीता और एसजीएफआई की राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में जगह बनाई। कम्पाउंड राउंड के टीम इवेंट में देवकी यादव ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्थान बनाया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक भगवत सिंह ने बताया कि अंडर-17 आयुवर्ग के कम्पाउंड राउंड टीम इवेंट में स्वस्ति लोहिया प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, रिकर्व राउंड टीम इवेंट में महक और रिशा मेहता ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 आयुवर्ग के रिकर्व राउंड टीम इवेंट में श्वेता सिंह, कनिका व कनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्वेता सिंह ने व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीतकर एसजीएफआई स्कूली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। कम्पाउंड राउंड टीम इवेंट में वंदना, नव्या यादव ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि एसजीएफआई स्कूली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 11 नवंबर से 22 नवंबर तक गुजरात के नडियाद में आयोजित की जाएगी। गुरुग्राम मंडल के खेल उपनिदेशक गिर्राज सिंह और खेल स्टेडियम कमेटी सोहना के अध्यक्ष व उपमंडल अधिकारी सोहना होशियार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed