{"_id":"6ae58049eb937815f20ca971","slug":"three-vehicles-collided-in-gurugram-late-at-night-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: देर रात भीषण सड़क हादसा, तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, पलटी टैक्सी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: देर रात भीषण सड़क हादसा, तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, पलटी टैक्सी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
Sat, 31 Oct 2026 11:14 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद पलटी कार
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। रैपिड मेट्रो के नीचे हुई इस टक्कर के बाद एक टैक्सी बीच सड़क पर पलट गई। टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह हादसा गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर तेज रफ्तार के कारण हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। रात करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन