{"_id":"5f524a848ebc3e54706c0f4f","slug":"three-mobiles-found-in-bhodasi-jail-gurgaon-news-noi5340332192","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोंडसी जेल में फिर मिले तीन मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोंडसी जेल में फिर मिले तीन मोबाइल फोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम/सोहना। मॉडर्न जेल भोंडसी के अंदर कैदियों से मोबाइल मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को जेल प्रशासन की जांच पड़ताल में तीन विचाराधीन कैदी से तीन मोबाइल फोन व सिमकार्ड बरामद हुए। एक सप्ताह के अंदर 17 मोबाइल मिले चुके हैं। इसके बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। सहायक जेल अधीक्षक कि शिकायत पर पुलिस ने कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
सहायक जेल अधीक्षक अमरजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने जेल के बैरक की जांच पड़ताल की। बैरक नम्बर-1/ए में जांच के दौरान विचाराधीन कैदी धर्मबीर, अशोक उर्फ प्रधान व मनजीत के पास जेब में सैमसंग के एंड्रॉयड मोबाइल सिमकार्ड समेत मिले। मोबाइल मिलने के बाद अधिकारियों की टीम ने अन्य बैरकों की भी जांच पड़ताल की। इससे पहले 29 अगस्त को बैरक नम्बर-7 की छत पर चार पैकेट में 12 मोबाइल, 10 बैटरी, 5 चार्जर, 1 सिमकार्ड व 2 ईयरफोन बरामद हुआ था। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि जेल में मोबाइल मिलने की जांच की जा रही है। ये मोबाइल कौन सप्लाई कर रहा है, कहां से मोबाइल आए इसकी पड़ताल की जा रही है।