फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   three man arrested in case of child kidneping

बच्चे का अपहरण करने आए तीन बदमाश काबू

Thu, 29 Aug 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
three man arrested in case of child kidneping
सोहना। बच्चे का अपहरण करने आए तीन बदमाशों को लोगों ने सूझबूझ से काबू कर लिया है। मामले में दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी को लोगों ने उस वक्त पकड़ा जब आरोपी एक बच्चे का अपहरण करने की फिराक में था। मामले में परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले करते हुए लिखित शिकायत भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोहना के वार्ड-8 फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी गौरव बंसल ने बताया कि उसका बेटा देवेंद्र बंसल(95) बुधवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक कार आकर रुकी जिसमें 5 लोग बैठे थे। कार में से एक युवक उतर कर आया और बच्चे को उठाकर कार की ओर लेकर चल दिया। बच्चे के परिजनों ने जब उक्त नजारा देखा तो वे हैरान रह गए और भागकर पीछा किया। परिजनों को पीछा करते देख आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग गए। इस पर लोगों ने 1 घंटे तक पीछा कर एक आरोपी को कार सहित दबोच लिया। घटना में दो युवक भागने में कामयाब हो गए जबकि तीन को लोगों ने दबोच लिया। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, शहर थाना प्रभारी अरविन्द दहिया का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed