फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three including a minor arrested in car robbery case

Gurugram News: कार लूटने के मामले में एक नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 05:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
Three including a minor arrested in car robbery case
कार चालक को बनाया था बंधक, आरोपियों से लूटी गई कार बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने कार चालक को बंधक बनाकर कार लूटने के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को बीते रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
झारखंड के नदिया निवासी तौफीक और नूंह के भड़ास गांव निवासी आकाश ने कार लूट को अंजाम दिया था। इस मामले में एक आरोपी नाबालिग है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने मारुति स्विफ्ट के कार चालक को पहले बंधक बनाया और फिर उसे कार से बाहर फेंक दिया। इसके बाद वह कार को लेकर भाग गए। आरोपी लूटी गई कार को बेचने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने उनको पकड़ लिया।
विज्ञापन


रविवार को सेक्टर-29 थाने में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शनिवार को वह दोस्तों के साथ किराये की कार लेकर सेक्टर-29 स्थित मिराज क्लब में गया था। थोड़ी देर में वह क्लब से वापस आकर गाड़ी में सो गया और दोस्त क्लब के अंदर थे। सुबह करीब 4.30 बजे जब वह कार में सो रहा था तो तीन युवकों ने उसको कार में ही बंधक बना लिया। कुछ देर बाद आरोपी उसे जैकुवार वाइन शॉप एनएच-48 के पास कार से बाहर फेंककर भाग गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article