फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three friends died in car fire on Delhi Jaipur highway

तीन दोस्तों का घुट गया दम: आग लगते ही लॉक हो गई कार, असहाय आंखों से देखते रहे मदद की आस; लोग बनाते रहे वीडियो

Sat, 11 Nov 2023 09:50 PM IST
Vikas Kumar मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Nov 2023 09:50 PM IST
सार

हादसे के बाद वहां पर खड़े लोग वीडियो बना रहे थे, अगर उनकी ओर से मदद की कवायद की जाती तो शायद तस्वीर कुछ और होती। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाने व तमाशा देखने वालों को दूर किया।

विज्ञापन
Three friends died in car fire on Delhi Jaipur highway
कार में तीन दोस्तों की जलकर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुए हादसे में कार में लगी आग में दम घुटने से तीनों दोस्तों की मौत हुई। आग लगने के बाद कार ऑटोमेटिक लॉक हो गई। जिसे खोलने का भीतर बैठे लोगों ने प्रयास भी किया। इस बात का खुलासा फॉरेंसिक टीम की ओर से मौके पर लिए नमूने से हुआ है। कार में बैठे लोगों को इस बात की आस थी कि बाहर से गेट तोड़कर उनको कोई निकालेगा। जबकि वहां मौजूद लोग इस डर से कार से दूर रहे कि कहीं सीएनजी टैंक का धमाका न हो जाए।

विज्ञापन

हादसे के बाद कमिश्नरेट की वाहन दुर्घटना की जांच के लिए बने प्रकोष्ठ की टीम जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो अगर उनकी समय पर मदद की जाती तो वह बच जाते। जिस समय हादसा हुआ उसके आधे घंटे बाद पुलिस उलटी दिशा में होकर पहुंची। आग बुझने के बाद गेट को तोड़कर तीनों के शवों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपर्ट बताते हैं कि आग लगने के बाद पूरा सिस्टम खराब हो जाता है। इसके बाद गेट खोलना कठिन हो जाता है। लोग तमाशा देख रहे थे। उन्होंने इसलिए वहां जाने पर जोर नहीं दिया कि उनको सिलिंडर फटने का डर सता रहा था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. ललित ने बताया कि तीनों की मौत दम घुटने से हुई है, अगर उनको समय पर मदद मिल जाती तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन

वापस आकर दोस्त से मिलने का किया था वादा
गन्नौर के रहने वाले संदीप ने पुलिस को बताया कि तीनों लोगों से मुलाकात हादसे से कुछ देर पहले हुई थी। वह कमरे पर गया तो उसे हादसे की जानकारी हुई। तीनों ने कहा था कि भिवाड़ी से गिफ्ट देकर आते हैं तो मिलते हैं। मगर काल इस तरह से तीनों को लील लेगा। उसने सपने में नहीं सोचा था।

वीडियो बनाने में ही लगे रहे लोग
हादसे के बाद वहां पर खड़े लोग वीडियो बना रहे थे, अगर उनकी ओर से मदद की कवायद की जाती तो शायद तस्वीर कुछ और होती। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाने व तमाशा देखने वालों को दूर किया।

ऑटोमैटिक कार में शीशा तोड़ने का औजार रखें साथ
कार एक्सपर्ट का कहना है कि लग्जरी कार से चलने वाले लोग अगर सुरक्षा को लेकर मिनी हथौड़ा साथ रखें तो बड़ा हादसा टाला जा सकता है। बहुत से कार में इसका प्रावधान किया गया है। अगर नहीं है तो उसका इंतजाम साथ रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed