फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested for providing bank accounts to cyber criminals

Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले तीन धरे

Tue, 01 Jul 2025 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for providing bank accounts to cyber criminals

विज्ञापन



- पुलिस ने मामले में संलिप्त अब तक सात आरोपियों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी रामचरण, लखनऊ निवासी अभिषेक (प्रॉपर्टी डीलर) और गोरखपुर निवासी शिप्रा जायसवाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने रामचरण काे 27 जून को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। उससे पूछताछ के आधार पर आरोपी अभिषेक और शिप्रा जायसवाल को सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मामले में ठगी गई राशि में से दो लाख रुपये आरोपी राजीव झा के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। राजीव झा ने अपना बैंक खाता गणेश को 50 हजार रुपये में बेचा था। गणेश ने यह बैंक खाता मनीष को 32 हजार रुपये कमीशन पर बेच दिया था। मनीष ने बैंक खाता आरोपी रामचरण को 58 हजार रुपये कमीशन पर बेच दिया था। आरोपी रामचरण ने यह बैंक खाता आरोपी अभिषेक को बेचा था और उसे 20 हजार रुपये कमीशन मिला था। आरोपी अभिषेक ने यह बैंक खाता शिप्रा जायसवाल को 15 हजार रुपये कमीशन पर बेचा था। शिप्रा जायसवाल ने यह बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को 30 हजार रुपये कमीशन पर बेच दिया था।
विज्ञापन

----
क्या था मामला
एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में 14 मई को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को संचार विभाग का अधिकारी बताकर मोबाइल नंबर का प्रयोग अवैध कामों में होने के बारे में बताया और मुंबई के कोलाबा थाने में मामला दर्ज होने की बात कही। इसके बाद एक अधिकारी ने वीडियो कॉल करके उसे डिजिटल अरेस्ट करके रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed