फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested for duping people in the name of increasing their credit card limit

Gurugram News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for duping people in the name of increasing their credit card limit
एसबीआई का कर्मचारी बनकर किया था फोन, तीनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। एसजीएम नगर निवासी व्यक्ति के साथ क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 65 हजार की ठगी में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसजीएम नगर निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास 29 सितंबर को फोन आया । फोन करने वाले ने बताया कि वह एसबीआई से बोल रहा है । उसने बताया कि उसके कार्ड पर ऑफर है । आपका कार्ड लाइफ टाइम फ्री हो जायेगा और लिमिट भी बढ़ जाएगी। आरोपी ने कहा वह ओटीपी भेज रहा है। डिटेल भरने के बाद क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ जाएगी। ओटीपी डालते ही खाते से 65 हजार रुपये कट गए। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में केस दर्ज कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में सौरभ ठाकुर (26) निवासी उत्तम नगर, दिल्ली, अभिषेक मेहरा (32) निवासी टैगौर गार्डन एक्सटेंसन वेस्ट दिल्ली व विशाल (37) निवासी राजहंस विहार दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सौरभ ने शिकायतकर्ता के पास कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए कॉल किया और ओटीपी लेकर उसके कार्ड से फेंक पते पर सामान ऑर्डर किया। जिसको अभिषेक ने रिसीव किया और सामान को बेचने के लिए विशाल को दे दिया था। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed