फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three accused providing fake SIMs caught

Gurugram News: फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपी दबोचे

Fri, 29 Dec 2023 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three accused providing fake SIMs caught
साइबर ठगो के लिए करते थे यह काम, तीन मोबाइल फोन व 6 फर्जी सिम बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। साइबर ठगों को फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपियों को सीआईए टीम ने शाह चौखा गांव के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन सहित 6 अवैध सिम बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना नूंह में मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।
सीआईए पुन्हाना प्रभारी संदीप मोर ने बताया कि एएसआई गोपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले तीन आरोपी पुन्हाना चौखा रोड नहर की पटरी पर खडे हैं । पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान आजाद, शहजाद निवासी नीमखेडा, अजरुदीन निवासी नांगल सभा थाना बहीन पलवल के रूप में की गई। तीनों मिलकर उत्तर प्रदेश, असम व पश्चिम बंगाल से विभिन्न टेलीफोन कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटरों व डीलरों से मिलीभगत कर फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कराते हैं। जो हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में उपलब्ध करवाने का कार्य करते हैं । साईबर अपराधी इन फर्जी सिम कार्डों का प्रयोग करके आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं । तलाशी लेने पर तीनों आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाईल फोन व 6 फर्जी सिम बरामद हुई ।
विज्ञापन


पांच माह में 53 मुकदमें दर्ज तो 91 आरोपी गिरफ्तार

साइबर क्राइम पर नूंह पुलिस ने सख्ती से काम करते हुए साइबर अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया है। अगस्त से दिसंबर तक पांच माह में साइबर क्राइम के 53 मुकदमे दर्ज किए है जिनमें 48 मुकदमों में खुलासा करते हुए 91 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 147 सिम कार्ड, 139 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 एसडी कार्ड, 2 बाइक, 1 पिस्तौल व 3 रौंद तथा 25 लाख 6 हजार तीन सौ रुपये बरामद किए है। इसके अलावा साइबर ठगो के 2347 सिम कार्ड व 21 लाख 54 हजार 944 रुपये भी ब्लॉक(बंद) कराने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:-२८ क्कह्वठ्ठड्डद्धठ्ठड्ड १ पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed