फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three accused arrested in police encounter, 49 cases registered against one

Gurugram News: पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पर 49 मामले दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in police encounter, 49 cases registered against one
- आरोपियों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो आरोपी घायल
विज्ञापन

- चोरी की कैंटर से गाय तस्करी करने जा रहे थे आरोपी, एक आरोपी पर हत्या, लूट और गो तस्करी के 49 मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरग्राम। जिले के गांव मेदवास के पास बुधवार की तड़के करीब चार बजे अपराध शाखा फर्रुखनगर व अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीमों और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस टीमों ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों घायल आरोपियों को इलाज के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पुलिस सुरक्षा में भर्ती कराया गया है, जबकि एक आरोपी पुलिस हिरासत में है।
मुठभेड़ में कुल 10 राउंड फायर हुए। इनमें आरोपियों की ओर से चार और पुलिस टीमों की ओर से छह फायर किए गए थे। बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली पुलिस की गाड़ी की खिड़की में लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद दोनों आरोपी गिर गए थे, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, एक आरोपी को कैंटर के केबिन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल से एक कैंटर, एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक कारतूस, कारतूस के 10 खाली खोल, एक गाय व एक बछड़ा बरामद किया है। आरोपी चोरी की कैंटर से गाय तस्करी के लिए ले जा रहे थे। इन बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि फर्रुखनगर अपराध शाखा को सूचना मिली कि एक कैंटर में सवार युवक सेक्टर-65 क्षेत्र के गांव उल्लावास से गाय चोरी करके ले जा रहे हैं। अपराध शाखा फर्रुखनगर व अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीमों ने गांव मैदावास के पास कैंटर को तलाश लिया। पुलिस टीमों ने कैंटर चालक को वाहन रोकने का इशारा किया तो उसने कैंटर की स्पीड तेज कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस टीमों ने कैंटर का पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों आरिफ व राशिद उर्फ यूसुफ के पैरों में गोली लगी। दोनों घायल आरोपियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आरिफ (28 वर्ष) निवासी गांव उटावड़, पलवल, राशिद उर्फ यूसुफ उर्फ काके (33 वर्ष) निवासी गांव रोजकामेव, नूंह वर्तमान निवासी सिरौली, तिजारा अलवर, राजस्थान और आरिफ उर्फ मंडल (27 वर्ष) निवासी गांव उटावड़, पलवल के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-65 थाना में मामला दर्ज किया गया है।
बीते 24 दिसंबर को चोरी किया था कैंटर
पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया कैंटर बीते 24 दिसंबर को बिलासपुर क्षेत्र से चोरी किया था। कैंटर से बरामद की गई गाय व बछड़े को गांव उल्लावास में एक डेयरी से चोरी किया है।
आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज
आरोपी राशिद उर्फ युसूफ के खिलाफ गिरोहबंदी, हत्या, हत्या के प्रयास, गो तस्करी, लूट, पुलिस टीम पर हमला करके हत्या करने, एटीएम मशीन चोरी सहित विभिन्न संगीन वारदातों को अंजाम देने के 49 मामले दर्ज हैं। आरिफ के खिलाफ हत्या के प्रयास व गो तस्करी करने के दो मामले दर्ज हैं। वहीं, आरिफ उर्फ मंडल के खिलाफ गो तस्करी का एक मामला दर्ज है।


पुलिस की गाड़ी को मारी थी टक्कर:
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी राशिद उर्फ यूसुफ उर्फ काके ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2009 में गुरुग्राम से गो तस्करी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने जब आरोपियों को पकड़ने के लिए पीछा किया तो आरोपियों ने हीरो होंडा चौक के पास पुलिस की गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी थी। इसमें गुरुग्राम पुलिस के ईएचसी बाबूलाल शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed