{"_id":"669ae573fcee434c690a6e94","slug":"those-coming-to-mini-secretariat-will-not-face-any-problem-in-finding-the-office-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35179-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लघु सचिवालय में आने वालों को कार्यालय ढूंढने में नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लघु सचिवालय में आने वालों को कार्यालय ढूंढने में नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, पार्किंग क्षेत्र व पैदल पार पथ के सौन्दर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला लघु सचिवालय परिसर में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग क्षेत्र व पैदल पार पथ के सौन्दर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। दैनिक कार्यों से लघु सचिवालय आने वाले आमजन को जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि लघु सचिवालय के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यहां स्थित सरकारी कार्यालयों में काम के सिलसिले में प्रतिदिन आने वालों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।
उपायुक्त ने बताया कि सौंदर्यीकरण कार्य में साइनेज लगाने, री-साइक्लिग कागजों के इस्तेमाल, शौचालयों की स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में यह आवश्यक था कि यहां पर डिस्प्ले बोर्ड लगवाए जाएं। यहां आने वाले आमजन को सरकारी कार्यालयों के बारे में जानकारी हो कि कौन सा कार्यालय कहां पर और किस फ्लोर पर है। कौन सी सुविधा कहां दी जा रही है, जानकारी उचित माध्यम से मिलना भी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय में आने वाले पैदल यात्री बिना किसी असुविधा के सुगम तरीके से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सके। इसके मद्देनजर कोर्ट की ओर से आ रहे वनवे मार्ग की लेन में से एक-एक लेन को पैदल पार पथ में परिवर्तित किया गया है। पैदल यात्रियों व दिव्यांगों की सुविधा के लिए पूरे पैदल पार पथ पर रेलिंग का कार्य भी किया गया है। यहां आने वाले वाहन बिना किसी जाम और असुविधा के पार्किंग स्थान तक पहुंच सके, इसके लिए सचिवालय के प्रवेश व निकास द्वार की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि अब लघु सचिवालय आने वाले नागरिक कोर्ट की तरफ से वनवे मार्ग का इस्तेमाल करते हुए सुगम तरीके से वनवे मार्ग के बाई तरफ बने पार्किंग स्थल पर जा सकेंगे। वहीं टैक्सी, ऑटो से आने वाले आगंतुक वनवे मार्ग पर सीधे हाथ की ओर बनाए गए गेट से पिक एंड ड्राॅप एरिया में प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ड्राॅप एरिया में समर्पित तीन लाइन बनाई गई हैं। सचिवालय आने वाले आमजन यहां से पैदल पार पथ का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे। उपायुक्त ने बताया कि इसके साथ साथ दोपहिया वाहनों के लिए भी लघु सचिवालय परिसर में ही पिकअप एंड ड्राॅप एरिया के साथ पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी वाहनों के लिए भी अलग से पार्किंग स्थान चिन्हित कर वहां आवश्यक बदलाव किए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए भी सुरक्षित उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया है।