फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There is no permanent solution to the garbage problem

Gurugram News: कूड़े की समस्या का नहीं हो पा रहा स्थाई समाधान

Mon, 29 Jan 2024 02:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
There is no permanent solution to the garbage problem
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्रवाई, लोग परेशानसंवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। साइबर सिटी के निवासियों को कूड़े की समस्या के निजात नहीं मिल पा रहा है। शहर के अलग- अलग हिस्सों से लोग सोशल मीडिया के माध्यम से कूड़े की समस्या के संबंध में शिकायत कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन के विभागों द्वारा समय- समय पर कूड़ा नहीं उठाया जाता है जिससे दिक्कत होती है। सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी में कचरे का प्रतिदिन निपटारा नहीं हो पा रहा है, ऐसे में लोग परेशान हैं। आरडी सिटी के निवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई है लेकिन समाधान नहीं हो पाता है। इसके अलावा पालम विहार, सदर बाजार, सेक्टर-9, 10, शिवाजी नगर, सेक्टर-67 सहित अलग- अलग हिस्सों के लोग भी इस समस्या से जूझ रहे है।

सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहे हैं शिकायत
कूड़े की समस्या से परेशान शहरवासी एक्स के माध्यम से शिकायत कर रहे हैं। एक यूजर ने मेरा गुड़गांव पेज पर उद्योग विहार इलाके की फोटो सांझा कर समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है। इसके अलावा शहर की अलग-अलग आरडब्ल्यूए के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी समस्या के संबंध में शिकायत की जा रही है।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत
आरडी सिटी में कूड़े की समस्या का पूर्ण रूप से समाधान नहीं हो पा रहा है। यहां करीब 2600 परिवार रहते हैं। गेट नंबर-4, जॉगर्स पार्क के पीछे, गेट- बी-27 पर प्रतिदिन कूड़ा इकट्ठा होता है। शिकायत के बाद समाधान हो जाता है लेकिन प्रतिदिन सफाई नहीं होती है। समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।- प्रवीण यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, आरडी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कूड़े की समस्या बढ़ती जा रही है। प्रशासन के अलग- अलग विभाग भी एक साथ मिलकर इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं जिसका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ता है। - चैताली मंडोत्रा, निवासी, आरडी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article