फिरोजपुर झिरका। हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा के राज्य सचिव नवीन जयहिंद के दिशा निर्देश पर रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन आईटीआई फिरोजपुर झिरका के परिसर में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी अब्दुल रहमान ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है। प्रत्येक इंसान को अपने जीवन में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। निपुण भारत मिशन की जिला कोर्डिनेटर कुसुम मलिक ने भी खुद रक्तदान कर महिलाओं और युवतियों को भी रक्तदान के प्रति प्रेरित किया।
एसडीएम रणबीर सिंह ने रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मेवात के उपप्रधान किशोर जावलिया ने बताया कि शिविर में 56 यूनिट रक्त एकत्र व 90 नेत्र रोग के मरीजों की जांच हुई। मरीजों को निशुल्क जांच एवं परामर्श के बाद दवाइयां भी वितरित की गई और ऑपरेशन के लिए मरीजों को समय दिया गया। मुख्य शिविर में मुख्य रूप से अध्यापक सुरेश जांगड़ा, कैलाश हरितस, विनोद बोंदिया ,सुधीर खटाना, सुरेश कुमार, राजकुमार , लक्ष्मीबाई, दुष्यंत मलिक, अमित राठी, प्रवीण वर्मा, आनंद भाटिया, आईटीआई से कैलाश चंद, दयाचंद, विवेक शर्मा , सुरेंद्र और चंद्र प्रकाश , जिला प्रशिक्षण आयुक्त जयसिंह , जिला प्रशिक्षिका करिश्मा , रेडक्रॉस सोसायटी से हरेंद्र कुंडू सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।