फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There is a possibility of thunderstorm and rain today, the department has issued a yellow alert

Gurugram News: आज आंधी-बारिश की आशंका, विभाग ने यलो अलर्ट किया जारी

Mon, 19 May 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of thunderstorm and rain today, the department has issued a yellow alert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। दिन में भीषण लू जारी है तो वहीं शाम को आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार के लिए एडवाइजरी जारी की है। आईएमडी ने सोमवार को भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

आईएमडी के अनुसार, बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी (40-50 किमी/घंटा) के साथ तापमान में मामूली राहत मिल सकती है। ऐसे में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अभी तापमान में ओर बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन




बढ़ते तापमान के चलते भीषण गर्मी का सितम कम होता नहीं दिख रहा है। पारा बढ़ने से तेज चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा लोगों को हिदायत दी जा रही है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। डि-हाईड्रेशन से बचने के लिए लोग तरल पदार्थों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article