{"_id":"614e0f618ebc3e0dee3bfcbc","slug":"the-young-man-was-murdered-at-the-dhaba-arrested-gurgaon-news-noi6065757126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर साथी कर्मी ने ही की थी युवक की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर साथी कर्मी ने ही की थी युवक की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। राजीव चौक पार्किंग के पास स्थित ढाबे पर साथी कर्मचारी की हत्या करके भागे युवक को अपराध शाखा सेक्टर-10 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया है कि झगड़े के बाद उसने साथी युवक के गले पर चाकू चला दिया था। पुलिस ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम ने बताया कि 29 जनवरी, 2021 को राजीव चौक पार्किंग के पास स्थित ढाबे पर काम करने वाले यूपी के देवरिया के रामचरण के गले पर किसी के द्वारा चाकू मारने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर जाकर रामचरण को अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इस मामले में अपराध शाखा सेक्टर-10 पुलिस ने आरोपी रोहतक निवासी भोला प्रसाद को बृहस्पतिवार को शहर के सदर बाजार से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया है कि जब वह ढाबे पर काम करने आया तो रामचरण वहां पहले से ही कर्मी था। रामचरण ने धक्का देकर उससे कहा कि वह वहां से भाग जाए, इस पर गुस्सा होकर उसने रामचरण पर चाकू से वार कर दिया और वहां से फरार हो गया। पूछताछ में यह भी पता चला है कि वारदात से पहले आरोपी ने ढाबा मालिक के साथ शराब भी पी थी। थाना शिवाजी नगर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से अन्य जानकारी जुटाकर जांच की जाएगी।