फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The young man was beaten with a stick on the basis of a stick

Gurugram News: कट्टे के दम पर युवक को डंडों से पीटा

Sat, 05 Aug 2023 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
The young man was beaten with a stick on the basis of a stick
कट्टे के दम पर युवक को डंडों से पीटा
विज्ञापन


-20 दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में युवक पर किया हमला



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-89 में करीब 20 दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में युवक को कट्टा दिखाकर डंडों से पीटा। हमलवारों ने धमकी दी कि अगर उसने भागने की कोशिश की तो उसको गोली मार देंगे। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने तीन हमलावरों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।




गांव बारगुर्जर निवासी अनिल राठी ने बताया कि वह सेक्टर-89 स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। बीते बृहस्पतिवार की रात को वह अपनी कंपनी के पास खड़ा हुआ था। उसके पास करीब 50 मीटर दूर पर ही मनीष, मोनू व अनीष डंडे लेकर खड़े हुए थे। इसी दौरान मनीष उसके पास आया और 20 दिन पहले मनीष के भाई के साथ हुए झगड़े को लेकर बात करने लगा। इसी दौरान मनीष ने धमकी दी कि अगर उसने भागने की कोशिश की तो उसे कट्टे से गोली मार देंगे। अचानक से सोनू ने डंडे से उसको पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वह फरार हो गए। घायल के भाई ने उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जांच अधिकारी का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। कट्टे से गोली मार देंगे की बात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed