फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Gurugram News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 01 Jan 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
फर्रुखनगर। कस्बे के वार्ड-5 स्थित बहारली बस्ती में किराये के कमरे में रहने वाले एक युवक ने मंगलवार की देर शाम कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर फर्रुखनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। मृतक की पहचान चरखी दादरी (हरियाणा) के महराना गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। वह पिछले कई माह से अपनी पत्नी के साथ फर्रुखनगर में रह रहा था। दीपक व उसकी पत्नी दोनों ही निजी कंपनियों में नौकरी करते थे। दीपक द्वारा फंदा लगाने की घटना के समय उसकी पत्नी पास की दुकान से दूध लेने गई हुई थी। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed