{"_id":"6ae5e9c7333d1efeb3065248","slug":"the-weighing-process-and-verification-of-documents-will-begin-at-7-am-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106039-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुबह सात बजे से शुरू होगा वजन और दस्तावेजों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुबह सात बजे से शुरू होगा वजन और दस्तावेजों का सत्यापन
विज्ञापन
भार वर्गों में होगी जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप, खिलाड़ियों के लिए तय किए नियम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला स्तरीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए भार वर्ग और उम्र से जुड़े नियम तय कर दिए गए हैं। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से एक नवंबर को लक्ष्मण विहार स्थित गुरुग्राम बॉक्सिंग एंड स्पोर्ट्स अकादमी में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85, 90 और 90 किलोग्राम से अधिक के भार वर्ग रखे गए हैं। वहीं, महिला वर्ग में 48, 51, 54, 57, 60, 65, 70, 75, 80 और 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 1986 से 31 दिसंबर 2008 के बीच होनी जरूरी है। खिलाड़ियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। सुबह सात से आठ बजे तक दस्तावेजों की जांच और वजन मापने की प्रक्रिया पूरी होगी। मुकाबले सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुक्केबाजों को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा। सातवीं एलीट पुरुष हरियाणा राज्य मुक्केबाजी चैंपियनशिप 23 से 27 नवंबर तक जींद में आयोजित होगी। राज्य स्तर पर मुकाबले तीन मिनट के तीन राउंड में होंगे।