{"_id":"6967da505190ef19860d38a3","slug":"the-weather-is-snowy-millennium-citys-cold-is-beating-the-mountains-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-77157-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मौसम का मिजाज बर्फीला...पहाड़ों को मात दे रही मिलेनियम सिटी की सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मौसम का मिजाज बर्फीला...पहाड़ों को मात दे रही मिलेनियम सिटी की सर्दी
विज्ञापन
लैंसडाउन से भी ठंडा रहा गुरुग्राम, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज, लैंसडाउन का छह डिग्री दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में इन दिनों मौसम का मिजाज एकदम बर्फीला है। बीते कुछ दिन से लगातार गिरते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले 24 घंटों में शहर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो उत्तराखंड के पहाड़ी पर्यटन स्थल लैंसडाउन से भी कम रहा। बुधवार को लैंसडाउन का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मैदानी क्षेत्र होने के बावजूद गुरुग्राम में ठंड का असर कहीं अधिक महसूस किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी को देखते हुए विभाग ने अगले दो दिन के लिए शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
दिनभर हवा चलने के साथ बढ़ती ठंड का सीधा असर जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। सुबह और देर शाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आने लगा है। ठंड के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी भीड़ कम नजर आ रही है।
विज्ञापन
-- -- -
आंकड़ों ने किया कंफ्यूज
गुरुग्राम के तापमान को लेकर दिनभर भ्रम की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग की वेबसाइट पर न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्शाया गया, जबकि चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग ने इसे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अलग-अलग आंकड़ों के कारण लोगों में असमंजस बना रहा और सही तापमान को लेकर सवाल उठते रहे।
-- --
आगामी कुछ दिन तक जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा, आरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है। इस दौरान न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। - डाॅ. मंजीत, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
गुरुग्राम। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर राज्य राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। उपायुक्त अजय कुमार ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। डीसी ने कहा कि शीतलहर के दौरान घर के भीतर रहें और ठंडी हवा में अनावश्यक यात्रा से बचें। आपातकालीन जरूरत की सामग्री पहले से उपलब्ध रखें। फेफड़ों की सुरक्षा के लिए मुंह ढककर रखें और नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ पिएं। डीसी ने पोषक आहार लेने और शराब से परहेज करने की भी अपील की। शीतदंश या हाईपोथर्मिया (शरीर का तापमान समान्य से कम) होने जैसे अनियंत्रित कांपना, बोलने में दिक्कत, अनिंद्रा, मांसपेशियों में अकड़न, सांस लेने में दिक्कत इत्यादि पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। संवाद