फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The teacher who helped the woman was beaten up, tension in the village

महिला की मदद करने वाले अध्यापक को पीटा, गांव में तनाव

Tue, 13 Jul 2021 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
The teacher who helped the woman was beaten up, tension in the village
गुरुग्राम। सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की मदद करना स्कूल अध्यापक को महंगा पड़ गया। गांव के दबंगों ने आरोपियों के साथ मिलकर स्कूल में जाकर उन्हें जमकर पीटा। इसके बाद तोड़फोड़ भी की। वहीं एक आरोपी हरियाणा पुलिस में हवलदार है और फरीदाबाद जिले में तैनात है। सोहना सदर थाना पुलिस ने घायल अध्यापक के बयान पर 40 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस आयुक्त ने जांच एसीपी सोहना को सौंप दी है। एसीपी का कहना है कि पीड़िता उपचाराधीन है। उसके अस्पताल से आने और काउंसलिंग के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला के गांव के रहने वाले अजीत सिंह ने पुलिस चौकी इंचार्ज को बताया कि वह अध्यापक है। स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सहित 40 लोग स्कूल में आए। उन्होंने नेता बनने और दलित महिला की मदद करने का हवाला देकर जमकर पीटा। वह लोग तब वहां से गए जब यह मान लिए कि मर चुका होगा। दबंगों ने दलित महिला को गांव से बाहर निकालने की बात भी कही है। इसके साथ ही स्कूल में तोड़-फोड़ की है। घटना की जानकारी के बाद सोहना में तैनात पीसीआर मौके पर गई थी। घटना की जानकारी के बाद एसीपी सोहना व थाना प्रभारी सोहना भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आयुक्त के के राव ने मामले की गंभीरता करो देखते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच जल्द पूरी करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एसीपी सोहना को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच चल रही है। पीड़िता अभी उपचाराधीन है। उसके ठीक होने के बाद काउंसिलिंग कराई जाएगी। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ मारपीट का मामला सामने आया था। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप मलिक , एसीपी सोहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed