{"_id":"68a318a66a7e551afa0c21c7","slug":"the-public-is-asking-when-will-the-broken-roads-of-the-ward-be-repaired-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-64952-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वार्ड की टूटी सड़कें कब बनेंगी पूछ रही है जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वार्ड की टूटी सड़कें कब बनेंगी पूछ रही है जनता
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने एक-एक पार्षद की सुनी बात, पार्षदों ने गिनवाई शहर की समस्या, कूड़ा न उठने का मलाल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की समस्याओं को जानने व उनका हल निकालने के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आर के खुल्लर ने सोमवार को अधिकारियों से मिलने से पहले नगर निगम गुरुग्राम के पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने एक-एक पार्षद की बात सुनी। इस दौरान सड़कों के गड्ढे, चोक सीवर और कूड़े न उठाए जाने का मुद्दा छाया रहा।
इस दौरान नगर निगम मेयर राजरानी मल्होत्रा की मौजूदगी में वार्ड-27 के पार्षद आशीष सिंगला की ओर से जलभराव की समस्या और लोगों के पीने के पानी की समस्या पर बात हुई। पार्षद नरेश कटारिया ने बेसहारा पशुओं के सड़क पर घूमने, बैठने से हादसों के प्रति चिंता जताई, वहीं पार्षदों की ओर से कहा गया कि वार्ड की सड़कें टूटी हैं। कब तक बनेगी, जनता उनसे पूछ रही है।
पार्षद परमेन्द्र कटारिया की ओर से कहा गया कि गुरुग्राम में पानी के बिल की समस्या सबसे अधिक है। कनेक्शन हर कोई लेना चाहता है मगर इसकी प्रकिया इतनी कठिन है कि आम आदमी आवेदन ही नहीं कर पाता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आर के खुल्लर पांच दिन से शहर में डेरा डाल रखा है। उनकी ओर से औद्योगिक संगठन के साथ आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक ही गई हैं। मुख्यालय से आए नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त वाईएस गुप्ता व निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के साथ सभी संयुक्त आयुक्त व इंजीनियर मौजूद रहे।