फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The police, who boasted of arriving within 10 minutes, failed to show up for 37 minutes.

Gurugram News: 10 मिनट में पहुंचने का दम भरने वाली पुलिस 37 मिनट तक नहीं पहुंची

Sat, 09 May 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The police, who boasted of arriving within 10 minutes, failed to show up for 37 minutes.
कार की कैब से टक्कर के बाद हुआ विवाद, कैब चालक ने साथियों के साथ मिलकर घेर ली थी गाड़ी
विज्ञापन

टैक्सी चालकों के बीच फंसी बच्ची की मां लगातार पुलिस से मौके पर पहुंचने की लगाती रही गुहार









संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पुलिस की तरफ से किए जाने वाले महिला सुरक्षा और समय पर घटनास्थल पर पहुंचने के दावे बृहस्पतिवार शाम को दिखावटी बनकर रह गए। पुलिस की तरफ से 10 मिनट के अंदर जरूरतमंद तक पहुंचने का दावा आधे घंटे की देरी तक पहुंच गया।
टैक्सी चालकों के बीच फंसी बच्ची की मां लगातार पुलिस से मौके पर पहुंचने की गुहार लगाती रही लेकिन पुलिस सिर्फ फोन पर जल्द से जल्द पहुंचने का दावा करती रही। इस दौरान चालकों ने नाबालिग छात्रा को गाड़ी से निकालने की कोशिश भी की। पुलिस के रवैये से परेशान मां ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर जाहिर की। पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि वह इसकी जांच करेंगे। सेक्टर-67 निवासी नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। बृहस्पतिवार को परीक्षा देने के बाद वह अपनी सहेली को पार्क व्यू सिटी-दो में छोड़कर कार से चालक के साथ सेक्टर-67 की तरफ आ रही थी। जब वह सोहना रोड पर पहुंची तो अचानक से एक कैब आई, तो चालक कार को संभाल नहीं पाया और कार की कैब से मामूली टक्कर हो गई।
विज्ञापन




टक्कर होने के बाद टैक्सी चालक ने उनके चालक भूरी सिंह से झगड़ा करना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में कैब चालक ने अपने पांच-छह साथियों को मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर उनकी गाड़ी को घेर लिया। चालकों ने उनकी बेटी को बाहर निकालने के लिए दरवाजों को कई बार खोलने का प्रयास किया लेकिन बेटी ने गाड़ी को अंदर से बंद कर लिया था। ये सब देखकर उनकी बेटी काफी डर गई और रोने लगी। बेटी ने इसकी सूचना अपनी मां को दी। बेटी ने पांच बजकर दो मिनट पर पुलिस को कॉल की। पुलिस की तरफ से दावा किया गया कि पुलिस को भेजा जा रहा है। महिला का दावा है कि इस दौरान पुलिस ने कैब चालकों से बात भी की थी और उनसे वहां से चले जाने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं गए। पांच बजकर 10 मिनट पर पुलिस ने उनकी बेटी से घटनास्थल की जानकारी मांगी थी जो की दे दी गई थी। पांच बजकर 29 मिनट पर बेटी ने पुलिस के पास फिर से फोन किया तो दोबारा से घटनास्थल की जानकारी मांगी गई। पांच बजकर 37 मिनट पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का दावा है कि कैब चालक को दो हजार रुपये देकर उन्हें समझौता करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed