फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The plant's capacity has increased, yet there is not enough water supply

Gurugram News: प्लांट की क्षमता बढ़ी, फिर भी नहीं हो रही पर्याप्त पानी की आपूर्ति

Mon, 19 May 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The plant's capacity has increased, yet there is not enough water supply
फोटो
विज्ञापन

सेक्टर 104 की सोसाइटियों, सेक्टर 57, डीएलएफ फेज टू की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने चंदू बुढ़ेरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की जलशोधन क्षमता 100 एमएलडी बढ़ाई थी। इसके बाद भी शहर के लोगों को जल संकट से निजात नहीं मिल रही है। इस प्लांट से सेक्टर चार में पानी आता है। पिछले तीन दिनों से सेक्टर में पानी की आपूर्ति बहुत कम हो रही है। निवासियों की शिकायत है कि लू और 40- 41 डिग्री की गर्मी में जब पानी की ज्यादा जरूरत है। उन्हें पानी नहीं मिल रहा है।
सेक्टर 104 की सोसाइटियों, सेक्टर 57, डीएलएफ फेज टू के इलाके में भी लोगों को काफी कम पानी मिल रहा है। जीएमडीए ने शहर में 670 एमएलडी जलापूर्ति करने का दावा किया है तब यह हालत है। चंदू और बसई दोनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों से जुड़े इलाकों में कम पानी मिलने की समस्या निवासियों ने साझा की है। डीएलएफ फेज टू के पूर्व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि अनिल नंदा ने बताया कि डीएलएफ फेज टू अंतिम छोर पर है, पानी का प्रेशर वहां तक पहुंचते-पहुंचते कम हो जाता है। जितनी जरूरत है, उसकी तुलना में कम पानी मिल रहा है। हर साल की तरह इस साल भी डीएलएफ फेज टू के लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। पानी ज्यादा मिले इसके उपाय नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


कागजों पर हैं छह मोटर, दो से हो रही जलापूर्ति
सेक्टर 57 में पानी कम आने की एक वजह जलापूर्ति के लिए मोटरों का रखरखाव ठीक से नहीं होना भी है। शहर के दूसरे इलाकों में भी खराब मोटरों के कारण जलापूर्ति ठीक से नहीं हो रही है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने बताया कि जलापूर्ति के मोटरों की मरम्मत का ठेका किसे दिया गया है, इसकी विजिलेंस जांच होनी चाहिए। सेक्टर 57 के बूस्टिंग स्टेशन में छह मोटरें लगी हैं। जिसमें दो मोटर के कनेक्शन ही नहीं है। सेक्टर 57 पार्ट और पार्ट टू को दो मोटरों से पानी दिया जाता है। एक मोटर खराब होने पर सेक्टर में जलापूर्ति नहीं हो पाती है। मोटरों की मासिक मरम्मत का ठेका नगर निगम देता है। पिछले दो सालों से यही हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों ने कहा

आज हमने स्थानीय निगम पार्षद और नगर निगम के स्थानीय अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया है। सेक्टर में जलापूर्ति का बहुत बुरा हाल है। इसके अलावा मोटर खराब होने की समस्या आती है। सेक्टर की करीब 35 हजार आबादी जल संकट से जूझ रही है। - मनोज भारद्वाज, अध्यक्ष उर्वा सेक्टर चार


पिछले 15 दिनों से सोसाइटी में पानी काफी कम आ रहा है। जीएमडीए के चंदू बुढ़ेरा के प्लांट से यहां पानी आता है। काफी परेशानी हो रही है। टैंकर से पानी मंगाना पड़ रहा है। -हेमंत शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 104

जीएमडीए की ओर से कम पानी आने के कारण सेक्टर चार और अन्य इलाकों में कम पानी की आपूर्ति हो पा रही है। - संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed