{"_id":"683c9dcc9098b24e2b035b50","slug":"the-pickup-driver-who-was-running-away-after-hitting-the-constable-was-caught-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-58941-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सिपाही को टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप चालक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सिपाही को टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप चालक को पकड़ा
विज्ञापन
बिलासपुर चौक के पास टीम के साथ चेकिंग कर रहा था सिपाही
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर चौक के पास वाहनों की जांच करने के दौरान एक पिकअप चालक ने सिपाही को टक्कर मार दी। इसके बाद वह मौके से भागने लगा तो पुलिस टीम ने पीछा करके चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया।
एएसआई ओमवीर सिंह की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घायल सिपाही को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक की पहचान राजस्थान के कोटपूतली निवासी भैरूराम स्वामी और सहचालक की जयपुर के जीजाकला निवासी ओमदत्त कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस शिकायत में बताया कि वह शनिवार रात दिल्ली-जयपुर रोड पर पुराना टोल टैक्स के पास साथी सिपाही जयप्रकाश, सिपाही कर्ण सिंह व बलजीत के साथ वाहन चालकों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान रात करीब पौने 11 बजे गुरुग्राम की तरफ से आ रही पिकअप को रुकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी की रफ्तार को बढ़ा दिया। उन्होंने सड़क पर आकर गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने पिकअप का करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया और धारूहेड़ा में पकड़ लिया।