फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The people of Kadarpur village are troubled by the unpaved roads and water supply.

Gurugram News: कच्चे रास्ते और पानी आपूर्ति से परेशान कादरपुर गांव के लोग

Tue, 30 Sep 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
The people of Kadarpur village are troubled by the unpaved roads and water supply.
कादरपुर गांव में एक तरफ के हिस्से में अभी भी है कच्चा रास्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कादरपुर गांव की फिरनी का रास्ता अभी भी कच्चा है। बारिश के दौरान ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। खराब रास्ते के अलावा गांव में पानी की आपूर्ति भी पर्याप्त नहीं है। एक सरकारी बोरवेल काफी समय से बंद पड़ा है। लोगों को मजबूरन खेत के लिए लगाए गए बोरवेल से पानी की पूर्ति करनी पड़ रही है।

कादरपुर गांव में जिस हिस्से में अभी कच्चा रास्ता है उस तरफ 100 से ज्यादा परिवार रहते हैं। ऐसे में थोड़ी बारिश के बाद ही वहां से पैदल निकलना उनके लिए समस्या बन जाती है। ग्रामीण बताते हैं कि पहले यह रास्ता कंक्रीट से बना हुआ था। बाद में इस रास्ते के नीचे बोरवेल की पानी की लाइन डाली थी। इसके लिए रास्ते को खोदा गया था। रास्ता खोदने के बाद से ही यह रास्ता खराब हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस बोरवेल के लिए रास्ता तोड़ा गया था वह बोरवेल से पानी ही सप्लाई नहीं हो रहा है। वह बंद पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों को रास्ते के साथ ही पानी की भी समस्या से जूझना पड़ता है। परेशानी को लेकर कई बार स्थानीय विधायक तेजपाल तवंर और प्रशासन से भी मिल चुके हैं लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

------------------
वर्जन
कच्चे रास्ते से कई परिवार के लोग परेशान हैं। बारिश के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। -संजय बीर सिंह, कादरपुर
---------
जिस बोरवेल के लिए रास्ता तोड़ा गया था कि वह बोरवेल ही खराब पड़ा है। बोरवेल की लाइन बिछाने के बाद रास्ते को ठीक ही नहीं किया गया है। -राज सिंह, कादरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सरकारी बोरवेल खराब होने से लोगों को अपने बोरवेल से पानी की पूर्ति करनी पड़ती है। -रणबीर, कादरपुर
--------
कई बार शिकायत प्रशासन से लेकर स्थानीय विधायक से कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -सतीश, कादरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed