फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The old wire was connected to the selector of the Sikkim Cricket Board of the Cricket Academy operator.

क्रिकेट एकेडमी संचालक के सिक्किम क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ता से थे पुराने तार

Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The old wire was connected to the selector of the Sikkim Cricket Board of the Cricket Academy operator.
गुरुग्राम। क्रिकेट टीम में चयन कराने के नाम पर युवा खिलाड़ियों की ठगी में देहरादून में एकेडमी चलाने वाले कुलबीर रावत ने अपने कोच का नाम लिया है। जो इस समय सिक्किम क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति में शामिल है। पुलिस ने उसके खाते से गए पैसे व उससे हुई चैट के आधार पर विकास प्रधान को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जालौन के रहने वाले अंशुल की शिकायत पर क्रिकेट टीम में चयन कराने के नाम पर ठगी का मामला दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। आर्थिक अपराध शाखा दो की ओर से छानबीन के दौरान देहरादून में क्रिकेट एकेडमी चलाने वाले कुलबीर रावत ने चार दिन की पुलिस रिमांड में बताया कि उसका सिक्किम की क्रिकेट कमेटी के चयनकर्ता से संबंध रहा है। उनके खाते में पैसे भी गए हैं और चैट में अन्य बातें भी हुई हैं। जिस आधार पर पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही पुलिस को उत्तराखंड के क्रिकेट कंट्रोल के कई पदाधिकारियों के चैट में नाम मिले हैं। पुलिस ने दो दिन पहले कुलबीर की रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

मास्टरमाइंड की बहन ने हाईकोर्ट में स्किन संक्रमण का दिया हवाला
गुरुग्राम। क्रिकेट टीम में चयन कराने के हुए खुलासे के बाद पुलिस मास्टर माइंड आशुतोष बोरा व उसकी बहन चित्रा बोरा के साथ उसके नौकर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मास्टर माइंड की बहन चित्रा का पूरे मामले में अहम रोल रहता था। एसीसीम कंपनी में आने वाले लोगों को चित्रा बोरा ही पहले देखती थी। जेल में जाने के बाद से चित्रा ने अलग-अलग अदालत में अपनी जमानत की अर्जी लगाई, मगर वह खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उसने हाईकोर्ट में याचिका डाली है। इसके बाद हाईकोर्ट से पुलिस को नोटिस मिला है। पुलिस ने उसकी जमानत की याचिका मंजूरी नहीं कराने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अगर वह जेल से बाहर आती है तो जांच प्रभावित हो जाएगी। जानकारी हो कि इस मामले में जांच में पुलिस दिन प्रतिदिन नए खुलासे कर रही है। पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि नौ लोगों को 41 ए का नोटिस जारी किया है।

क्रिकेट टीम में चयन कराने के नाम पर जांच के दौरान जो भी बात सामने आ रही है, उसी के हिसाब से नोटिस जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को सिक्किम के प्रदेश टीम के चयनकर्ता को नोटिस जारी किया गया है।
- उमेश चंद , जांच अधिकारी, आर्थिक अपराध शाखा दो, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed