Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The new plant will provide relief from overflow and will also generate electricity.

Gurugram News: नए संयंत्र से ओवरफ्लो से मिलेगी राहत, विद्युत उत्पादन भी होगा

Wed, 08 Oct 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The new plant will provide relief from overflow and will also generate electricity.
जीएमडीए बहरामपुर में 100 एमएलडी का एसटीपी और 400 एमएलडी का एमपीएस बनवाने जा रहा
विज्ञापन


191.47 करोड़ रुपये होंगे खर्च

मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) बहरामपुर के 100 एमएलडी सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) से विद्युत उत्पादन भी करेगा। इस बिजली का प्रयोग जीएमडीए अपने संयंत्र संचालन में करेगा। इसके साथ ही जीएमडीए 400 एमएलडी का मुख्य पम्पिंग स्टेशन (एमपीएस) का भी निर्माण कराने जा रहा है। इस परियोजना से न्यू गुरुग्राम में सीवर ओवरफ्लो एवं जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इस पर करीब 191.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जीएमडीए की ओर से बहरामपुर में 120 एमएलडी का एसटीपी संचालित किया जा रहा है। बादशाहपुर एरिया और एसपीआर के साथ लगे सेक्टरों (न्यू गुरुग्राम) का तेजी से विकास हो रहा है। ऐसे में जीएमडीए सीवर शोधन क्षमता को बढ़ाने पर कार्य कर रहा है। जीएमडीए बहरामपुर में 400 एमएलडी का मुख्य पम्पिंग स्टेशन (एमपीएस) और 100 एमएलडी एसटीपी निर्माण कराने जा रहा है। इस परियोजना में विद्युत उत्पादन का भी प्रावधान किया गया है। संयंत्र से बायो गैस से बिजली का उत्पादन होगा। इससे संयंत्र में लागत में कमी आएगी। जीएमडीए ने 191.47 करोड़ रुपये की परियोजना का टेंडर जारी कर दिया है। काम अलॉट होने के बाद ठेकेदार को दो साल में कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि जीएमडीए सीवर शोधित पानी की गुणवत्ता को बेहतर करने की दिशा में भी काम कर रहा है। शोधित पानी का प्रयोग बागवानी में लाया जा रहा है। पूरे शहर में सीवर शोधित पानी का प्रयोग करने के लिए 100 किमी लाइन का नेटवर्क तैयार है। जीएमडीए सीवर शोधित पानी का उपयोग बढ़ाने को लगातार काम कर रहा है। उद्योगों में भी इसका प्रयोग बढ़ाने पर जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य को ध्यान में रखकर मेन पंपिंग स्टेशन बन रहा
न्यू गुरुग्राम में जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या को दूर करने के लिए बहरामपुर में 400 एमएलडी का मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) बनाया जाएगा। जीएमडीए के अनुसार बारिश में पानी निकासी की समस्या आती है। ऐसे में ज्यादा बारिश होने पर एमपीएस से पानी को लिफ्ट किया जा सकेगा। दूसरा बहरामपुर संयंत्र में एक और एसटीपी का भविष्य में निर्माण किया जाएगा। ऐसे में दूसरे एसटीपी को देखते हुए 400 एमएलडी का एमपीएस बनाया जा रहा है। जीएमडीए के मुख्य अभियंता आरएस जांगड़ा ने बताया कि एसटीपी और एमपीएस के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। इस परियोजना से न्यू गुरु़ग्राम के लोगों को सीवर की समस्या से राहत मिलेगी। भविष्य में एसटीपी की क्षमता बढ़ाई जानी है, ऐसे में अधिक क्षमता का एमपीएस बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed